Girl in a jacket
HomePunjabPhagwaraकपूरथलाः निहंगों में हुआ खूनी टकराव में 2 घायल, पुलिस बल तैनात,...

कपूरथलाः निहंगों में हुआ खूनी टकराव में 2 घायल, पुलिस बल तैनात, स्थिति तनाव पूर्ण 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व से पहले सुल्तानपुर लोधी में ​स्थिति तनाव पूर्ण बन गई है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के समीप ​स्थित गुरद्वारा अकाल बुंगा (यादगार बाबा नवाब कपूर सिंह जी छावनी निहंग सिंह तख्त बुड्ढा दल) पर कब्जा करने को लेकर निहंग में टकराव हो गया। इसमें गुरुद्वारा परिसर में मौजूद दो निहंग जख़्मी हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। इस टकराव की सूचना मिलते ही एसडीएम सुल्तानपुर लोधी जसप्रीत सिंह, SP-HQ तेजवीर सिंह हुंदल, डीएसपी बबनदीप सिंह समेत 200 पुलिस कर्मी पहुंच गए और पूरा एरिया छावनी में तब्दील हो गया। सुबह से प्रशासन ​​​स्थिति को नियंत्रण करने के लिए विवाद सुलझाने में जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा अकाल बुंगा में इस समय बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलवीर सिंह 96वें करोड़ी काबिज थे। जिन्होंने बाबा निरवैर सिंह ढिल्लो को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार की जिम्मेदारी सौंपी हुई। मंगलवार की सुबह निरवैर सिंह के साथ जगजीत सिंह मौजूद थे। सिविल अस्पताल में भर्ती बाबा बलबीर सिंह गुट के जख़्मी निरवैर सिंह और जगजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थे। इसी दौरान साढ़े आठ बजे ​​शिरोम​णि पंथ अकाली बुड्ढा दल चलदा वहीर चक्रवर्ती पंजाब के प्रमुख मान सिंह अपने करीब 15-20 सा​थियों के आ धमके और उनको बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया और गुरुद्वारा पर कब्जा कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, एसपी-एच, डीएसपी समेत भारी पुलिस बल गुरुद्वारा साहिब पहुंच गया और उन दोनों को उनके कब्जे से छुड़ाया। निरवैर सिंह व जगजीत सिंह ने बताया कि यदि पुलिस आकर उन्हें न छुड़ाती तो उन लोगों ने उन्हें जान से ही मार देना था। उन्होंने कहा कि बाबा बलबीर सिंह गुरुद्वारा साहिब पर लंबे अर्से से काबिज हैं। इसलिए मान सिंह गुरुद्वारा पर कब्जा करने के लिए आया है। उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

एसडीएम जसप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस व सिविल प्रशासन गुरुद्वारा साहिब में निहंग सिंहों से बात कर रहा है। शहर में अमन-शांति को बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। अभी बातचीत चल रही है। उन्होंने किसी के भी जख़्मी होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कुछ और बताने से साफ इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि बाबा बलबीर सिंह बुड्ढा दल भी अपने 20-25 सा​थियों के साथ सुल्तानपुर लोधी के पुडा में मौजूद हैं, जहां पर पुलिस ने उनके रोक रखा है, जिससे माहौल न बिगड़े।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -