.
Unaबीपीएल परिवारों के सशक्तीकरण को लेकर ऊना के रायपुर सहोड़ा में जन-संवाद...

बीपीएल परिवारों के सशक्तीकरण को लेकर ऊना के रायपुर सहोड़ा में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी पहल ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के अंतर्गत मंगलवार को जिला ऊना के विभिन्न विकास खंडों में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य अति निर्धन (बीपीएल) परिवारों तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाना तथा उनकी वास्तविक आवश्यकताओं के आधार पर विकास की योजनाएं तैयार करना है।

इसी क्रम में विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर सहोड़ा, देहलां लोअर, देहलां अपर, जखेड़ा, अबादा वराना, बीनेवाल, फतेहपुर, जनकौर, टब्बा, मैहतपुर, उदयपुर, झूड़ोवाल, खानपुर, लमलैहड़ा, मजारा, भड़ोलियां कलां, छतरपुर, चड़तगढ़, सासन, अपर बहडाला, बहडाला, मलूकपुर, नंगड़ां, सनोली, सुनेहरा, अजौली, बड़ैहर, बनगढ़ भटोली, बारसड़ा तथा बसोली पंचायतों के परिवारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त  ऊना जतिन लाल ने की, जबकि ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जन-संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के सहयोग से चिन्हित अति निर्धन परिवारों की आवश्यकताओं, समस्याओं और अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। प्राप्त सुझावों और फीडबैक के आधार पर प्रदेश सरकार योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप से तैयार कर उन्हें धरातल पर लागू करेगी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में यह जन-संवाद अभियान 12 अगस्त तक उपमंडलवार क्लस्टर मोड में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि बीपीएल परिवारों के लिए संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए कहा कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सुदृढ़ीकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, तो वह सीधे उपायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर मे 1.78 लाख अति निर्धन परिवारों की पहचान आठ चरणों में की गई है। जिला ऊना में भी आठ चरणों के दौरान 9,559 परिवारों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य उन सभी परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचाना है, जो अब तक विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के बजट में घोषित ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना को अब प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से चिन्हित अति निर्धन परिवारों को सामाजिक व आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे प्रदेश की समग्र समृद्धि को भी नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र शर्मा, रायपुर सहोड़ा की प्रधान पूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर...

गॉदरेज कंपनी  ने पीजीआई  एममईआर के सहयोग से लगाया  रक्तदान शिविर

बद्दी,सचिन बैंसल: बद्दी के काठा स्थित  गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं।...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर लोगों ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा, जगह-जगह हुआ भव्य...

Punjab News: उफान पर उज्ज और जलालिया दरिया, सड़कों पर बह रहा पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

पठानकोटः पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। पठानकोट के...