Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः मनी एक्सचेंज के दुकानदार पर चाकुओं से हमला करने वाला युवक...

जालंधरः मनी एक्सचेंज के दुकानदार पर चाकुओं से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मनी एक्सचेंज की दुकान के मालिक पर चाकुओं से हमला करने वाले हमलावर की वीडियो वायरल होने के बाद थाना एक की पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान इंदरप्रताप निवासी नंदनपुर रोड के रूप में हुई है। वीडियो में हमलावर तेजधार से दुकानदार तेजधार चाकू से वार कई वार करता है और दुकानदार अपने बचाव के लिए हाथ आगे करता है तो उसके दो जगह कट लग गए थे।

इस दौरान पीड़ित के हादसे में दोनों हाथों पर 12 से 14 टांके लगे थे। हमला होते देख सामने की दुकान पर बैठी दुकानदार की पत्नी ने आकर दोनों को छुड़वाती है और युवक को पकड़ लेती है। थाना एक के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि मकसूदां चौंक में मनी एक्सचेंज की दुकान पर लड़ाई झगड़ा हुआ है। जिसके बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई थी और आरोपी इंदरप्रताप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -