HomePunjabAmritsarजालंधरः थाने में महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिस के सामने मारपीट के...

जालंधरः थाने में महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिस के सामने मारपीट के आरोप 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना रामामंडी में महिलाओं द्वारा वीरवार देर रात तक जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने थाने के अंदर उनके साथ मारपीट की गई और पुलिस मूक दर्शन बनकर देखती रही। जिसको लेकर गुस्साई महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस पर राजनीति दबाव है, जिसके चलते उनकी सुनवाई नहीं की जा रही। वहीं सूर्य ऐनक्लेव की रहने वाली अनीता ने बताया कि करीब एक माह पहले मोहल्ले में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे।

इस दौरान उनका बेटा लड़ाई छुड़वाने के लिए आगे चला गया। उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने थाना रामामंडी में शिकायत दी थी। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके चलते महिलाएं वीरवार को थाने पहुंची थी। थाना रामा मंडी के एएसआई सतनाम सिंह पर यह कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया था।

महिला का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते उनकी शिकायत पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। महिला ने कहा कि राजीनामा के दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि थाने में उनके साथ किसी ज्ञानी नाम के व्यक्ति ने मारपीट की। वहीं दूसरी ओर एएसआई सतनाम सिंह ने सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को थाने में राजीनामा के लिए बुलाया गया था। वहीं, घटना के बारे में थाना रामामंडी के एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के दौरान बनती कार्रवाई करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -