Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः पॉश इलाके में गोली चलने की वीडियो आई सामने

जालंधरः पॉश इलाके में गोली चलने की वीडियो आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके अर्बन स्टेट में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां अर्बन स्टेट फेस-1 में गोलियां चली है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें कुछ युवक गेट फांदकर घर में घुसने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान एक महिला बेटे पर हमला होने की बात कह रही है। जिसमें महिला कह रही है कि उसके बेटे पर हमला कर खून निकाल दिया गया है। इस दौरान महिला आरोप लगा रही है कि घर में युवकों द्वारा हमला किया गया। वहीं घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक आर्दश नगर में रहता है। इस दौरान आज किराएदार और मकान मालिक में अर्बन स्टेट फेस-1 किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप लगाए जा रहे है कि किराएदार ने मकान मालिक पर गोलियां चला दी। इस घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जांच के लिए थाने ले गई। बताया जा रहा हैकि दोनों का कोर्ट केस चल रहा है। इसी दौरान आरोप लगाए जा रहे हैकि आज मकान मालिक अन्य साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस गए थे। जहां मकान मालिक ने अन्य साथियों के साथ किराएदार पर हमला कर दिया। जिस दौरान बचाव के चलते किराएदार ने 2 राउंड फायर किए है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -