Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः किला मोहल्ला में दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, मौ'त, देखें वीडियो

पंजाबः किला मोहल्ला में दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति, मौ’त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः किला मोहल्ला में शकी हालातों में व्यक्ति दूसरी मंजिल से गिर गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्रवासी मजदूर है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति पावर हाउस से सटे सरकारी क्वार्टर के पास स्थित एक भवन में किराये पर रहता है। अचानक वह सरकारी क्वार्टर की ओर गिर पड़ा। जब घटना के बारे में उनके परिजनों को बताया गया तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस और एम्बुलेंस सेवा पर दुखद रवैया अपनाने के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर पर पीड़ित को अस्पताल लेकर गए और भर्ती करवाया। अस्पताल पहुंचे पीड़ित मंजीत कुमार के भाई कीरत कमान ने बताया है कि वह जनता नगर इलाके में रहते हैं। जबकि उसका भाई किला मोहल्ला में रहता है और दाल बाजा स्थित कारखाने में वह काम करता है। उन्होंने बताया कि उसके भाई की फैक्ट्री से फोन आया और बताया कि मंजीत घर की दूसरी मंजिल से गिर गया और ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वह सिविल अस्पताल पहुंच गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -