Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः इस इलाके में लोगों ने चोर को किया काबू, देखें Live

जालंधरः इस इलाके में लोगों ने चोर को किया काबू, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: महानगर में लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ताजा मामला किशनपुरा के नजदीक स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के बाहर से सामने आया है। जहां लोगों ने साईकिल चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोर को रंगे हाथों काबू किया है।

इस दौरान चोर के पास एक पर्ची बरामद हुई है। जिसको लेकर वह बता रहा है कि उस पर्ची में उसके पास एसएचओ का नंबर है। लेकिन उसे यह नहीं पता कि यह किस पुलिस अधिकारी का नंबर है।इस दौरान लोगों ने उक्त चोर की जमकर धुनाई की। लोगों ने बताया कि उक्त चोर साइकिल चुराने के लिए आया था। जहां लोगों ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। लोगों कहना कि 1 महीने पहले भी इसी जगह से एक साइकिल चोरी हुई थी। घटना की सूचना लोगों ने अभी तक पुलिस को नहीं दी है। लोगों का कहना है कि इसका दूसरा साथी घटना स्थल फरार हो गया है।

लोगों ने कहा जब तक उसका दूसरा साथी पकड़ा नहीं जाता, तब तक वह घटना की सूचना पुलिस को नहीं देंगे। वहीं चोर की काफी धुनाई होने के बाद उक्त चोर ने बताया कि यह पर्ची उसे थाना दो नंबर के एसएचओ की मिली थी। इस दौरान उसने कहा कि तुम्हें वहां पर एक लड़का मिलेगा वह तुम्हारे पीछे-पीछे रहेगा। लोगों द्वारा दूसरे चोर को पकड़ने के लिए काफी दूर तक वाहन के जरिए पीछा किया, जिसके बाद लोगों के हाथ चोर का दूसरा साथी भी लग गया। इस दौरान लोगों ने उक्त चोर के मुंह पर रंग फेंक कर उसके चेहरे का बुरा हाल कर दिया है। लोगों ने दोनों चोरों को बांधकर उनके कपड़े उतार दिए और दोनों की जमकर धुनाई की।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -