Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Gujral Immigration के मालिक को विदेशी नंबर से मिली जान...

Jalandhar News: Gujral Immigration के मालिक को विदेशी नंबर से मिली जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास स्थित गुजराल इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंट के मालिक सन्नी गुजराल के साथ बीते दिन मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद है। इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि ट्रैवल एजेंट की कर्मी के बयानों पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और तीनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर आज इमिग्रेशन मालिक सन्नी गुजराल को विदेशी नंबर से गोली मारने की धमकी मिली है। विदेशी नंबर से व्यक्ति ने सन्नी की छाती में गोली मारने की धमकी दी है।

ऑडियो में सुना जा सकता है कि सन्नी उससे पूछ रहा है कि वह कौन बोल रहा है। दूसरी ओर व्यक्ति उसे पुलिस से शिकायत वापिस लेने के लिए कह रहा है। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि बीते दिन उसे डेमो दिखाया है। व्यक्ति ने धमकी दी है कि सन्नी की छाती में छेद करने है। व्यक्ति ने कहा कि उसके 18 गोलिया मारी जाएगी। व्यक्ति ने कहा कि अगर उसने शिकायत वापिस नहीं लेनी तो वह उसकी जिंदगी आसान कर देते है और उसे मौत के घाट उतार देते है। सन्नी ने कहा कि उसे वह जान से मार देना था, ऐसे में वह कैसे शिकायत वापिस लेता है। जिसके बाद व्यक्ति ने कहा कि अब वह शिकायत वापिस ना ले और उसे वह अब अधमरा नहीं करेंगे, बल्कि मौत के घाट उतार देंगे। इस मामले को लेकर सन्नी ने कहा कि उसने दोबारा से पुलिस को शिकायत दे दी है।

बता दें कि बीते दिन सन्नी को दफ्तर में आकर नौजवानों ने पीटा और उसे थार में बिठाकर ले गए। जिसके बाद सन्नी ने कूदकर जान बचाई थी। सन्नी गुजराल ने बताया कि अज्ञात 3 युवक सोमवार दोपहर उनके दफ्तर में दाख़िल हुए थे। रिसेप्शन पर फ़ॉर्म भरने के बाद वह उसके दफ्तर के अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने बताया कि उनका किसी के साथ दो तीन लाख रुपया का लेन देन था। यह युवक दफ्तर में आने से हंगामा करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के तीनों कुछ ओर साथियों को बुला लिया। सभी बदमाश उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर निकल गए। उसने आरोप लगाया कि गाड़ी में उसके साथ मारपीट की गई और मारपीट के दौरान उसकी नाक की हड्डी तक तोड़ दी गई। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कार में मारपीट करते हुए रामामंडी थाने की ओर आ गए, जहां उन्होंने कार में खुद को बचा कर छलांग लगा दी और वह भाग कर थाने में घुस गया, जिसकी शिकायत उसने थाना रामामंडी की पुलिस को दी।

 

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -