जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास स्थित गुजराल इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंट के मालिक सन्नी गुजराल के साथ बीते दिन मारपीट की गई। जिसके बाद उन्हें विदेशी नंबर से जान से मारने व लाखों रूपये फिरौती की धमकी दी गई है। जिसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने आकर जानकारी देते हुए बताया कि मुझे एक विदेशी नंबर से कॉल आई जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद कहा कि मेरे बंदों को जेल से बाहर करा दो, नहीं तो अभी तुमे अधमरा करके छोड़ दिया लेकिन मेरा कहना नहीं माना तो तुझे जान से मार दूंगा। मेरी पुलिस प्रशासन से यही विनती कार्रवाई करे। ताकि मुझे इंसाफ व मेरा परिवार का सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
ये था मामला
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद है। इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि ट्रैवल एजेंट की कर्मी के बयानों पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और तीनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर आज इमिग्रेशन मालिक सन्नी गुजराल को विदेशी नंबर से गोली मारने की धमकी मिली है। विदेशी नंबर से व्यक्ति ने सन्नी की छाती में गोली मारने की धमकी दी है।
बता दें कि बीते दिन सन्नी को दफ्तर में आकर नौजवानों ने पीटा और उसे थार में बिठाकर ले गए। जिसके बाद सन्नी ने कूदकर जान बचाई थी। सन्नी गुजराल ने बताया कि अज्ञात 3 युवक सोमवार दोपहर उनके दफ्तर में दाख़िल हुए थे। रिसेप्शन पर फ़ॉर्म भरने के बाद वह उसके दफ्तर के अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने बताया कि उनका किसी के साथ दो तीन लाख रुपया का लेन देन था। यह युवक दफ्तर में आने से हंगामा करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के तीनों कुछ ओर साथियों को बुला लिया। सभी बदमाश उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर निकल गए। उसने आरोप लगाया कि गाड़ी में उसके साथ मारपीट की गई और मारपीट के दौरान उसकी नाक की हड्डी तक तोड़ दी गई। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कार में मारपीट करते हुए रामामंडी थाने की ओर आ गए, जहां उन्होंने कार में खुद को बचा कर छलांग लगा दी और वह भाग कर थाने में घुस गया, जिसकी शिकायत उसने थाना रामामंडी की पुलिस को दी।
