Himachal Govt
JalandharJalandhar News: कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सरपंच पर दुष्कर्म का महिला ने लगाया...

Jalandhar News: कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सरपंच पर दुष्कर्म का महिला ने लगाया आरोप, केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना मकसूदां पुलिस ने काहनपुर गांव के सरपंच कमलजीत सिंह के खिलाफ महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जून 2024 में कमलजीत सिंह ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। महिला का आरोप है कि होश में आने के बाद आरोपी ने उसे वीडियो दिखाकर धमकाया और कहा कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा।

शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उसकी इच्छा के खिलाफ कई बार अपने पास बुलाकर संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जून 2024 में उसका बच्चा भूख के कारण रो रहा था। वह दूध लेने के लिए कमलजीत सिंह की डेयरी पर गई थी। महिला के अनुसार आरोपी ने उसे डेयरी में बने कमरे में बैठने के लिए कहा और कुछ देर बाद पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

महिला का आरोप है कि इसी अवस्था का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने बताया कि वह बदनामी और धमकियों के कारण लंबे समय तक चुप रही। अप्रैल 2026 में आरोपी की ओर से उसके मोबाइल पर मिस्ड कॉल आने के बाद उसके पति को शक हुआ। कॉल हिस्ट्री देखने पर आरोपी के साथ हुई अन्य बातचीत का भी पता चला। इसके बाद परिवार के पूछने पर महिला ने पूरी घटना के बारे में पति और परिजनों को बताया। दूसरी ओर कमलजीत सिंह ने महिला के सभी आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि महिला न तो कभी उसके पास आई और न ही उसकी ऐसी कोई डेयरी है, जहां घटना होने की बात कही जा रही है। आरोपी ने जांच अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए शिकायत को गलत बताया।

पुलिस ने उसके बयान के साथ-साथ उसके पक्ष में सामने आए लोगों के बयान भी दर्ज किए। पुलिस के अनुसार शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद मामले में कानूनी राय मांगी गई थी। जून 2024 की घटना को लेकर डीए लीगल की राय में सुप्रीम कोर्ट के ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मामले का हवाला देते हुए FIR दर्ज करने की बात कही गई। इसके बाद कमलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच अधिकारी एएसआई रजिंदर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत में लगाए गए आरोप गंभीर हैं और उनकी जांच जरूरी थी। लीगल राय मिलने के बाद धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- स्कूल में स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति नहीं

प्रयागराजः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक स्कूल की...

विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित एक मंदिर में...

Punjab News: चलती कार पर गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

जीरकपुरः जीरकपुर VIP रोड पर एक बड़ा हादसा पेश...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- स्कूल में स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति नहीं

प्रयागराजः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक स्कूल की एक नाबालिग छात्रा द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया...

Jalandhar News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की गाड़ी के नीचे आने से बचा स्वीट्स शाप मालिक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके मॉडल के पास भीषण हादसा हो गया। जहां माता रानी चौक माडल टाउन...

विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित एक मंदिर में विधायक बेटी ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी को...

Punjab News: सरकारी दफ्तर में लगी आग, चौंकीदार ने पहली मंजिल से कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में सरकारी दफ़्तर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर...