एक दिन में दूसरी घटना
जालंधर, ENS: जालंधर की सीआईए स्टाफ की पुलिस विवादों में घिरने लगी है। दरअसल, एक दिन में सीआईए स्टाफ के 2 कर्मियों पर गंभीर आरोप लगे है। आज सुबह ही जंडू सिंघे का एक मामला सामने आया, जहां परिवार का आरोप है कि उनके बेटे ने ने सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर से परेशान होकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं अब थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में सीआईए स्टाफ के कर्मी पर नौजवान को शक के आधार पर उठाकर ले जाने और उसके बेहरमी से पिटाई करने के परिवार ने आरोप लगाए है।
दरअसल, देयोल नगर में नौजवान को उठाकर उसके साथ मारपीट करने के मामले में सीआईए स्टाफ के करण और अन्य कर्मी पर गंभीर आरोप लगे है। परिवार बेटे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आया है, जहां परिवार का कहना है कि बेटे की हालत काफी गंभीर है। घायल नौजवान की पहचान अक्षय के रूप में हुई है। पीड़ित की मां मधु बाला ने बताया कि शक के आधार पर पुलिस लेकर चली गई। पीड़िता ने कहाकि किसी से पैसे लेन-देन का मामला है। दोपहर को बेटे का फोन बंद आ रहा था।
जिसके बाद उसे राजनीतिक व्यक्ति ने कहा कि उसका बेटे थाना भार्गव कैंप में देखकर आया है। पीड़िता ने सीआईए स्टाफ करण पर बेटे को पीटने के आरोप लगाए है। आरोप है कि सीआईए स्टाफ के करण ने बेटे को कहा कि वह नौजवानों पुलिस से पकड़वा दे और वह उसे छोड़ देंगे। पीड़ित ने कहाकि वह थाने गई तो बेटा चिल्ला रहा था और उसे पीटा जा रहा था। महिला का आरोप है कि थाने में पुलिस कर्मी भट्टी ने उसके गलत व्यवहार किया। आरोप है कि बेटे को बिना किसी केस के हथकड़ी लगाई गई। आरोप है कि भालू से पुलिस कर्मी पैसे लेता है। परिवार ने पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा कि उसे इंसाफ दिलाया जाए।