Himachal Govt
JalandharJalandhar News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की गाड़ी के नीचे आने से...

Jalandhar News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की गाड़ी के नीचे आने से बचा स्वीट्स शाप मालिक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के पास भीषण हादसा हो गया। जहां माता रानी चौक माडल टाउन की तरफ़ जाते हुए रास्ते में बीकानेर स्वीट्स में 2 कार टकराई। कार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन लक्की रंधावा की है। इस दौरान बीकानेर स्वीट्स शाप का मालिक बाल बाल बचा। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ दी। इस दौरान पीछे से आ रही गाड़ी से टक्कर हो गई। जिसके बाद कार चालक ने दुकान में गाड़ी घुसाने की कोशिश की। वहीं घटना के दौरान व्यक्ति कार से टकराने पर गिर गया और कार भी वहीं रूक गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

घायल बीकानेर स्वीट्स मालिक की पहचान अक्खी सिंह के रूप में हुई है जो घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल अक्खी सिंह के बेटे पंकज ने बताया कि उनके पिता सुबह दुकान की बेसमेंट से बाहर आए थे और दुकान पर दूध उतरवा रहे थे। इसी दौरान दो कारों, इनोवा और किआ, के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद इनोवा कार अनियंत्रित होकर उनके पिता से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पंकज के अनुसार हादसे में इनोवा कार चालक की गलती थी। उनका आरोप है कि कार इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का ड्राइवर चला रहा था। हादसे के बाद कार के अंदर ड्राइवर की वर्दी भी मिली, जबकि कार पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का झंडा लगा हुआ था, जिसे बाद में उतार दिया गया। परिवार का आरोप है कि हादसे की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि उनके बयान दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पीरनिगाह से लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक वाहन खाई में गिरा; 50 घायल, देखें वीडियो

ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल...

Punjab News: नशे के खिलाफ अनोखी मिसाल पेश, ठीक होने पर मिलेंगे 1100 रुपये

मोगाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई...

टाइल मिस्त्री की तेजधार हथियारों से हत्या, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

फतेहाबादः उपमंडल के गांव झलनिया में बीती रात (40)...

पीरनिगाह से लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक वाहन खाई में गिरा; 50 घायल, देखें वीडियो

ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक वाहन मंगलवार...

Punjab News: नशे के खिलाफ अनोखी मिसाल पेश, ठीक होने पर मिलेंगे 1100 रुपये

मोगाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार नशे के आदी लोगों का नशा...

टाइल मिस्त्री की तेजधार हथियारों से हत्या, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

फतेहाबादः उपमंडल के गांव झलनिया में बीती रात (40) टाइल मिस्त्री की कथित रूप से लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों...

Jalandhar News: Bikaner Sweets मालिक की पत्नी का पुलिस पर आरोप, कहा- कर्मी बोला पति मरा तो नहीं, देखें वीडियो

आरोपः सरकारी गाड़ी पर नहीं कर रही पुलिस कार्रवाई, फिर गाड़ी को लगा दें आग जालंधर, ENS: शहर के पॉश...