Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: गोलियां चलाकर फरार हो रहे लुटेरों की वीडियो आई सामने

Jalandhar News: गोलियां चलाकर फरार हो रहे लुटेरों की वीडियो आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर में दिन दहाड़े गोलियां मारकर लुटेरे व्यक्ति से नगदी छीनकर फरार हो गए। वहीं घटना के दौरान मौके की वीडियो सामने आई है। जिसमें बाइक सवार 3 लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे है। हैरानी की बात यह हैकि किसी ने भी लुटेरों को काबू करने की कोशिश नहीं की। दिन दहाड़े लुटेरों द्वारा गोलियां चलाकर घटना को अंजाम देना पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार कठपाल पंप के मैनेजर 36 वर्षीय सागर ओहरी का लुटेरों ने पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान सागर ने खुद को बचाने के लिए मंडी की ओर बाइक घुमा लिया। जिसके बाद आरोपियों ने पीछा करते हुए गोलियां चला दी। सागर को उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि आरोपी पीड़ित से बैग छीनकर फरार हो गए।

घटना को लेकर चश्मदीद ने कहा कि बाइक सवार लुटेरों ने पहले बाइक सवार को बाइक से गिराया। इस दौरान वह भागकर उसे उठाने के लिए जाने लगा तो लुटेरों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी और व्यक्ति से बैग छीनकर फरार हो गए। कहा जा रहा है कि व्यक्ति कैश लेकर बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए जा रहा था। इस दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया। लोगों ने बताया कि लुटेरे की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार पंप के मैनेजर से कैश लेकर लुटेरे फरार हो गए। इस दौरान बाइक सवार 3 लुटेरों ने पल्सर चालक पर गोली चलाई। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना स्थल से एक खोल बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिारी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -