Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: 2 बाइकों की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट...

Jalandhar News: 2 बाइकों की टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आने से 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात में मलसियां के लोहियां रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां 2 बाइकों की टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई, वहीं हादसे में बच्ची सहित दंपति घायल हो गए। वहीं हादसे में घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना हैकि अस्पताल में घायलों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जालंधर अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय राहुल पुत्र गुरमेज, 22 वर्षीय मोहित पुत्र परमजीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि राहुल, मोहित और काला राम पुत्र धर्म चंद, रानी पत्नी काला राम व छोटी बच्ची निवासी मोहल्ला रविदासपुरा नकोदर मोटरसाइकिल से लोहियां से नकोदर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जब वह मलसियां के लोहियां रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे, तो सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे लतीफ अली पुत्र परमजीत निवासी पंडेरी मट्टूआं के साथ टकराने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया।

जिस कारण मोटरसाइकिल सवार राहुल पुत्र गुरमेज और मोहित पुत्र परमजीत की शाहकोट से लोहियां वाली साइड को जा रही रेत से ओवरलोड ट्राली के नीचे आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ज़ख्मी काला राम और रानी को नकोदर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जालंधर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। मलसियां चौकी के इंचार्ज ने बताया कि मृतक राहुल के पिता गुरमेज के बयानों पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज करके हादसे की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -