जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है. बेखौफ चोर आए दिन घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला ग्रेटर कैलाश कालोनी से सामने आया है। जहां चोरों ने 3 सगे भाइयों की एक साथ 3 कोठियों में वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिकों को चोरी का पता सुबह कोठियों में पहुंचने के दौरान चला। पीड़ितों ने घटना को लेकर शिकायत थाना 1 की पुलिस को दे दी है।
वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए ग्रेटर कैलाश कॉलोनी के रहने वाले सोनू अग्रवाल ने बताया कि वह 3 भाई एक साथ कॉलोनी में नई कोठियां बना रहे हैं। वह रोजाना की लेबर का खत्म होने बीती शाम घर चले गए थे और वह कोठी में पहुंचे तो देखा कि चोर कोठी के ताले तोड़ बाथरूम से सामान चोरी कर लेकर जा चुके थे। उन्होंने बताया कि चोर तीनों कोठियों से क़रीब ढाई से तीन लाख रुपया का सामान चोरी कर ले गए जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधित थाना की पुलिस को दी और सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

