जालंधरः माई हीरा गेट के पास आर्य समाज मंदिर के सामने 4-5 अज्ञात लोगों ने एक चक्की को निशाना बनाया है। जिसमें चोर अल सुबह 4 बजे के करीब गेट का ताला तोड़कर चक्की से 10-15 की नकदी, एक घी का टीन, एक रिफाइड की पेटी और ड्राई फ्रूट लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी दुकान की लेंबर ने दी। उन्होंने बताया कि गेट को तोड़कर आरोपी दुकान में घुसे है, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। आरोपियों ने चेहरा ढका हुआ है और गले से नकदी को साफ कर दिया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चक्की 70 साल पुरानी है, पहले कभी भी ऐसी घटना नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
उधर, बाजार के दुकानदारों ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे है। पिछले दिनों खिंगरा गेट में भी अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर नकदी, देसी घी और ड्राई फ्रूट पर हाथ साफ किया था, जिसमें दुकानदार ने पुलिस को शिकायत देने से भी मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस कार्रवाई तो करती नहीं है तो शिकायत देने का क्या फायदा। शहर में लगातार लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, जिसमें पुलिस आरोपियों पर नकेल कसने में ढीली कार्रवाई कर रही है।
