जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि दिन दहाड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते गुरु नानक पुरा वेस्ट इलाके से सामने आया है, जहां अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी स्पलेंडर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित विकास जरियाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज तबीयत खराब होने की वजह से वह काम पर नहीं जा सका था। उसने अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल घर के बाहर ही खड़ी की थी।
दोपहर के समय जब वह किसी काम से घर से बाहर निकला, तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। विकास ने बताया कि जब उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पता चला कि दो अज्ञात युवक गली में आए और बड़ी ही आसानी से मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोहल्ले के लोग अक्सर अपने दोपहिया वाहन घरों के बाहर ही खड़े करते हैं, लेकिन अब दिन-दहाड़े हो रही ऐसी चोरियों से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने इसकी सूचना सेंट्रल हल्का इंचार्ज, इलाका पार्षद मनमोहन सिंह राजू और थाना रामा मंडी के एसएचओ जसपाल सिंह को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित को एसएचओ जसपाल सिंह ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी हुआ वाहन बरामद कर लिया जाएगा।
