Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: घर से नगदी व गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Jalandhar News: घर से नगदी व गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं ताजा मामला थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते गुरु हरकिशन नगर से सामने आया है। जहां घर के ताले तोड़कर चोर लाखों की नगदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दे दी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं पीड़ित वरुण ने बताया कि वह देर रात उसकी पत्नी की सेहत ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह उसे देखने के लिए अपने ससुराल परिवार चला गया था। पीड़ित ने बताया कि आज सुबह उसे पड़ोसियों का फोन आया और उन्होंने बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है।

पीड़ित ने कहा कि जब आज सुबह वह वापस आया तो उसने देखा चोरों ने घर और कमरे के ताले तोड़े हुए थे और अलमारियों से नगदी व लाखों के सोने गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित वरुण ने बताया कि वारदात के बाद उसने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि देर रात 2 चोर दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए थे और वह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि कपूर डेयरी के पास वरुण नामक व्यक्ति किराये के मकान पर रहता है और वह देर रात पत्नी के बीमार होने के चलते उसे देखने के लिए ससुराल गया था। इस दौरान आस सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि घर से 30 हजार की नगदी और 4 सोने की अंगूठियां चोरी की गई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -