जालंधर: बस स्टैंड के पास स्थित गुजराल इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंट के मालिक सन्नी गुजराल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद है। आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा गुजराल इमीग्रेशन एजुकेशन के मालिक सन्नी को किडनेप कर लिया और गाड़ी में डालकर पठानकोट चौक की तरफ ले गए। इस दौरान सन्नी गुजराल ने अपनी जान बचाने के लिए काफी मशक्त करने लगा। घटना दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बस स्टैंड के पास स्थित गुजराल इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंट के मालिक सन्नी गुजराल के साथ मारपीट करते हुए युवक उसे कार में बैठा कर ले गए थे और परिवार की ओर से युवकों पर अगवा करने के आरोप लगाए थे। युवकों से बचकर थाना रामामंडी में सन्नी गुजराल ने बताया कि अज्ञात तीन युवक सोमवार दोपहर उनके दफ्तर में दाख़िल हुए थे। रिसेप्शन पर फ़ॉर्म भरने के बाद वह उसके दफ्तर के अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने बताया कि उनका किसी के साथ दो तीन लाख रुपया का लेन देन था। यह युवक दफ्तर में आने से हंगामा करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के तीनों कुछ ओर साथियों को बुला लिया। सभी बदमाश उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर निकल गए। उसने आरोप लगाया कि गाड़ी में उसके साथ मारपीट की गई और मारपीट के दौरान उसकी नाक की हड्डी तक तोड़ दी गई। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कार में मारपीट करते हुए रामामंडी थाने की ओर आ गए, जहां उन्होंने कार में खुद को बचा कर छलांग लगा दी और वह भाग कर थाने में घुस गया, जिसकी शिकायत उसने थाना रामामंडी की पुलिस को दी।
थाना रामामंडी के एक एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया मामले पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ है। जिन युवकों के सन्नी गुजरात ट्रैवल एजेंट का विवाद हुआ उन युवकों के रिश्तेदारों के पैसों का लेनदेन था। युवकों पुलिस चौकी का पता नही था इसलिए वह सन्नी साथ लेकर रामामंडी थाने में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सन्नी की ओर से शिकायत हो चुकी है और वह टीम सहित मामले की जाँच में जुटी हुई है वह बनती कार्रवाई करेंगे।

