Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Gujral Immigration Travel Agent से मारपीट, किडनैपिंग के आरोप, देखें...

Jalandhar News: Gujral Immigration Travel Agent से मारपीट, किडनैपिंग के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
  1. जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास स्थित Gujral Immigration Travel Agent  के मालिक सन्नी गुजराल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद है। आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा गुजराल इमीग्रेशन एजुकेशन के मालिक सन्नी को किडनेप कर लिया और गाड़ी में डालकर पठानकोट चौक की तरफ ले गए। इस दौरान सन्नी गुजराल ने अपनी जान बचाने के लिए कड़ी मशक्त करने लगा। घटना दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एजेंट मालिक को कुर्सी के जबरदस्ती उठाकर नौजवान लेकर जाने की कोशिश करते है, लेकिन वह कुर्सी ने नहीं उठता। इस दौरान ट्रैवल एजेंट फर्श पर बैठ जाता है, लेकिन नौजवान उसे उठाकर दफ्तर से ले जाते है।

मिली जानकारी के अनुसार इस पुरे घटनाक्रम के दौरान जब तक इस बात की सूचना जब सन्नी गुजराल के करीबी पूर्व सांसद को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और शहर में नाकेबंदी कर दी गई। वहीं सन्नी के अनुसार उसने भागकर अपनी जान बचाई। जिसेक बाद सन्नी गुजराल थाना रामा मंडी पहुंच गया। जहां पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं सन्नी गुजराल ने बताया कि उनका किसी से पैसों का लेनदेन था, लेकिन बिना किसी ठोस कारण के इस तरह से की गई  किडनेपिंग की कोशिश और मारपीट  गलत है।

मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। घटना को लेकर जल्द बस स्टैंड चौकी में भी शिकायत दर्ज करवाई जा रही है। वहीं जिंदी नामक व्यक्ति ने कहाकि 20 से 25 नौजवान सन्नी के दफ्तर में आते है और उसे किडनैप करके ले जाते है।

घटना के दौरान सन्नी की पत्नी बच्चे को लेने के लिए स्कूल गई हुई थी। ऐसे में सन्नी की पत्नी का उसे फोन आया और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं सन्नी ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। थाना रामामंडी की पुलिस सन्नी को बस स्टैंड चौकी लेकर आ रही है।

घटना को लेकर सन्नी की पत्नी काफी परेशान है। जिंदी ने कहा कि इस मामले में नौजवानों के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वहीं सन्नी की पत्नी ने कहा कि उसे नहीं पता पति को किडनैप करने वाले कौन लोग है। पीड़ित के पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -