जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना 6 की पुलिस ने मोता सिंह मार्केट में मौजूद 3G HUT पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने बिना लाइसेंस, बिना अनुमति अलग-अलग तंबाकू फ्लेवर्स बरामद किए। वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना 6 की प्रभारी रजवंत कौर ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मोता सिंह मार्केट में एक दुकानदार बिना लाइसेंस से दुकान में तम्बाकू के फ़्लेवर बेच रहा है जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम सहित मौक़े पर पहुंची।
जहां जांच के बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से अलग अलग कंपनियों के हुक्का फ़्लेवर बरामद किए। दोषी की पहचान सीता राम चौधरी पुत्र राम कुमार चौधरी निवासी गांव विस्सा मिर्जापुर के रूप में हुई है, जो जालंधर में खुरला किंगरा में रह रहा है। दोषी के खिलाफ थाना 6 में एफआईआर संख्या 142 दिनांक 18.05.2026 अ/द 4-A, 21-A Cigarettes and Other Tobacco Products Act 2003 के तहज मामला दर्ज किया गया। दुकान मालिक विनेश बख्शी पुत्र विजय बख्शी की तालाश जारी है।

