Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: बेअदबी को लेकर सिख जत्थेबंदियों ने लगाया धरना, 2 घंटे...

Jalandhar News: बेअदबी को लेकर सिख जत्थेबंदियों ने लगाया धरना, 2 घंटे तक सड़क रही जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना बस्ती बाबा खेल के अधीन आते कपूरथला रोड पर शुक्रवार रात 10:30 बजे सिख जत्थेबंदियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी को लेकर धरना प्रदर्शन किया और दो घंटे तक सड़क जाम रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला ने दो साल से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप अलमारी में बंद रखे।

खुलासा तब हुआ, जब 15 दिन पहले सहज पाठ करवाने के लिए गुरुद्वारे से ग्रंथी सिंह को बुलाया। निहंग सिंहों ने इसे बअदबी बताकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि स्वरूप गुरुद्वारा साहिब में रखा जाएगा। उधर, धरने की सूचना मिलने के बाद बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घर के अंदर जाकर महिला से बात की गई।

इसके बाद ग्रंथी सिंहों को बुलाकर पवित्र स्वरूप को पालकी में रखवाया और जयकारे लगाते हुए संगत बस्ती बावा खेल के गुरुद्वारा साहिब के लिए रवाना हो गई। इस दौरान निहंग सिंहों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे एसीपी वेस्ट सर्वणजीत सिंह कहना है कि मामले की जांच कर महिला से पूछताछ की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -