.
JalandharJalandhar News: पुलिस को देख भागे लुटेरे हुए हादसे का शिकार, टूटी...

Jalandhar News: पुलिस को देख भागे लुटेरे हुए हादसे का शिकार, टूटी टांगे और बाजू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं लूट की वरादातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना 7 की पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो लुटेरों द्वारा बाइक भगा ली गई। दरअसल, पुलिस को पीछे आते देख लुटेरों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा ली और बाइक अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गए। इस घटना में बाइक सवार लुटेरे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिठ्ठापुर के रहने वाले विक्रम और अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी ताकि ओर लंबित चल रही वारदातें हल हो सके। एसीपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी सुभाष ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मोटरसाइकिल पर विजय कॉलोनी की ओर जा रहे थे। रास्ते में तीन युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। इनमें से दो युवकों ने मास्क पहन रखा था। आरोपियों ने धमकाकर उनकी बाइक लूट ली, जिसमें उसके एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 8,000 रुपये नकद थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम नाकेबंदी पर मौजूद थी कि एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। बाइक का नंबर जांचने पर पता चला कि वह सुभाष गुराई की लूटी गई मोटरसाइकिल थी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए। एएसआई बलवंत सिंह ने पुलिस टीम के साथ उनका पीछा किया। पीछा किए जाने के दौरान आरोपी घबरा गए और बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई और दोनों आरोपी नीचे गिर पड़े। बारिश के कारण सड़क गीली होने से दोनों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले ली।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में मजबूत होगी जल निकासी व्यवस्था, 12.42 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरी

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने...

सड़क हादसे में बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल लास्ट पोस्ट

रायपुरः मुंबई की एक बाइक राइडर (24) रिद्धि ठक्कर...

Jalandhar News: ये है Smart City, बुलेट के बाद फंसी बाइक, जानलेवा बना गड्ढा, देखें वीडियो

मदद करने की बजाये वीडियो बनाने में व्यस्त पुलिस...

वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत हरको बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्टर के तौर पर हुए नियुक्त

चंडीगढ़: वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत शर्मा को हरियाणा राज्य सहकारी...

सफेद बटन मशरूम उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत जगह बना रहा हरियाणा : Shyam Rana

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत चंडीगढ़: हरियाणा सरकार राज्य में बागवानी और कृषि क्षेत्र...

हरियाणा में मजबूत होगी जल निकासी व्यवस्था, 12.42 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरी

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में बारिश के पानी की सुचारू...

सड़क हादसे में बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल लास्ट पोस्ट

रायपुरः मुंबई की एक बाइक राइडर (24) रिद्धि ठक्कर की एक सड़क हादसे में धमतरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30...

Jalandhar News: ये है Smart City, बुलेट के बाद फंसी बाइक, जानलेवा बना गड्ढा, देखें वीडियो

मदद करने की बजाये वीडियो बनाने में व्यस्त पुलिस कर्मी जालंधर, ENS: शहर में दो दिन पहले एक घंटे तक...