जालंधर (ens): महानगर के मेयर विनीत धीर की माता आशा धीर का 24 जून को निधन हो गया था। उनकी पावन स्मृति में रस्म क्रिया सोमवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक श्री देवी तलाब मंदिर में होगी।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜੋਂ: https://encounternewspaper.com/punjab/jalandhar/jalandhar-news-rituals-for-mayor-vaneet-dhirs-mother-to-be-held-tomorrow-at-shri-devi-talab-mandir/

गौरतलब है कि इससे करीब छह महीने पहले मेयर विनीत धीर के पिता का भी निधन हो गया था। शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मेयर विनीत धीर और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
स्वर्गीय आशा धीर के निधन से धीर परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। Encounter News इस दुःख की घड़ी मे मेयर वनीत धीर और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।


