जालंधर, ENS: किडनी अस्पताल में गुलशन मीर भर्ती है और उनकी किडनी ट्रांसप्लाट होनी है। इसके लिए हाल ही में रितु नूरा ने सोशल मीडया पर पोस्ट पाई और लोगों से स्केनर के जरिए मदद की मांग की। जिसके बाद कई गायक मदद के लिए आगे आए। वहीं नूरां सिस्टर्स और रितु नूरां में विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, आज एक पोस्ट वायरल होने के बाद रितु नूरां थाने पहुंच गए। जिसके बाद मां, रितु और साहिल ने थाने में नूरा सिस्टर्स और दामाद के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
जहां उन्होंने थाने में शिकायत दी है। वहीं रितु नूरां ने कहा कि कई साल उनकी बहनों को पैसे कमाते हुए हो गए है। रितु ने कहाकि उन्हें भी लोग जानते है और उसे पिता गुलशन मीर की बदौलत जानते है। वहीं नूरां सिस्टर्स की भी पहचान पिता की बदौलत है। रितु ने कहा कि वह काफी समय से अपनी सिस्टर्स के बारे में कुछ नहीं बोल रहे थे। भाई को फोन करके कहा जा रहा है कि यह सब रितु करवा रही है। रितु ने कहा कि किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर पोस्ट शेयर नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि उस्मान के खिलाफ आज पुलिस को साहिल मीर के खिलाफ पोस्ट वायरल करने को लेकर शिकायत दी गई। रितु ने कहा कि जो पैसे उनके पास थे वह अब ईलाज में लगा चुके है। वहीं आज शिकायत को लेकर पुलिस ने कहा कि वह थाने में उस्मान को जल्द बुलाएंगे। रितु ने कहा कि वह पिछले 4 महीने से बहनों को लेकर फोन कर रही है और उनका हाल पूछने के लिए आने के कहा, लेकिन वह नहीं आ रही। इसके बाद ही उन्होंने स्केनर की वीडियो शेयर की है। जिसके बाद लोग मदद करने के लिए आगे भी आ रहे है।
वहीं मां ने कहा कि एक सप्ताह हो गया, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। मीडिया उससे नूरा सिस्टर्स के बारे में पूछती रही, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। मां ने कहा कि जब बेटियों ने नहीं सुनी तो उसके बाद उन्होंने पति को बचाने के लिए स्केनर की वीडियो बनाकर वायरल की। पति का अभी भी डायलसिस चल रहा है। आज बेटे साहिल ने खुद को फंदा लगाने की कोशिश की, जिसके बाद वह उसने बेटे को समझाया।
मां ने कहा कि उस्मान ने बेटी की पोस्ट सोशल मीडिया शेयर कर दी। जिसको लेकर वह शिकायत देने के लिए थाने पहुंची। बेटी ज्योति के साथ कल फोन पर बात हुई और वह भी उससे बोलने लगी। मां थाने के बाहर रोने लगी और गाड़ी में बैठकर भी रोने लगी। मां ने कहाकि थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अगर उसके बेटे को कुछ हो गया तो दोनों बेटियां और दामाद उसके जिम्मेदार होंगे। मां ने कहाकि बेटी सुल्ताना रात को पिता से मिलने के लिए आई थी।
