HomePunjabJalandharJalandhar News: गरमाया धर्म परिवर्तन मुद्दा, माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन ने दिए...

Jalandhar News: गरमाया धर्म परिवर्तन मुद्दा, माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन ने दिए सख्त आदेश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके की मिट्ठू बस्ती के अंतर्गत आते गुरु अर्जुन नगर में धर्म परिवर्तन को लेकर मामला लगातार गरमा रहा है। दरअसल, 1 जून को इलाका निवासियों ने घर के मालिक गुरदयाल सिंह पर होशियारपुर से आई महिलाओं द्वारा इलाके के लोगों के धर्म परिवर्तन करने को लेकर आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर हाल ही में ईसाई समुदाय द्वारा कार्रवाई ना किए जाने पर 10 जून को सड़के जाम करने का ऐलान किया था। लेकिन आज पीड़ित परिवार माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन जितेंद्र गौरव मसीह के पास इंसाफ की गुहार लेकर पहुंचा।

जहां पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि उन पर समझौता करने का दवाब बनाया जा रहा है। वहीं जितेंद्र गौरव मसीह के समक्ष एसीपी आतिश भाटिया पेश हुए। जहां एसीपी ने बताया कि गढ़शंकर से आई महिलाओं द्वारा घर में धर्म परिवर्तन किए जाने को लेकर कुछ शरारती अनंसरों द्वारा गलत सूचना फैलाई गई। इस दौरान गौरव मसीह ने मामले को लेकर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए है और उसकी रिपोर्ट माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन के पक्ष रखने के आदेश दिए। इस दौरान पीड़ित परिवार ने माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन के समक्ष कार्रवाई करने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी की ढीली कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई और कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ना किए जाने पर एक्शन लेने के आदेश दिए। आतिश भाटिया ने कहा कि पीड़ित पक्ष की शिकायत की गई और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर माहौल खराब ना हो इसके लिए दोनों पक्षों को घटना स्थल से थाने ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई मर्जी से धर्म परिवर्तन करना चाहता है और उसे धर्म परिवर्तन करने का अधिकार है। एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि धर्म का मुद्दा ना बनें इसके लिए 7 दिन का समय मांगा गया। वहीं गौरव मसीह ने कहा कि पीड़ित परिवार को थ्रेट दी जा रही है और उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -