फतेह गैंग से जुड़े सदस्य और बाउंसरों में हुआ विवाद
जालंधर, ENS: चिकचिक चौक के पास स्थित दुकान के बाहर गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार बाउंसरों द्वारा एक्टिवा सवार की पिटाई की गई। इस दौरान एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में नौजवानों द्वारा एक्टिवा को आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान फतेह गैंग के सदस्य पहुंच गए और घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया।
View this post on Instagram
पता चला है कि एक्टिवा सवार 3 नौजवानों का कार चालकों के साथ विवाद हो गया था। इस घटना में एक्टिवा को आग लगने से एक्टिवा जलकर राख हो गई। दिन दहाड़े मामूली बात को लेकर एक्टिवा को आग लगाने का मामला गरमाया हुआ है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से चले गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
हालांकि लोगों का कहना है कि गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर के बाद एक्टिवा से तेल लीक होने लग गया। जिसके बाद एक्टिवा सवार और गाड़ी में सवार बाउंसरों में काफी बहसबाजी हुई। जिसके बाद सड़क पर 3 लड़कों द्वारा हमला किया गया और बीच सड़क में एक्टिवा को आग लगा दी गई। मीडिया के सामने ना आने की शर्त पर राहगीरों का कहना है कि एक्टिवा सवार और गाड़ी चालकों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद एक्टिवा को आग लगाने के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। वहीं घायल नौजवान को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
