जालंधरः थाना रामा मंडी के पास पड़ते गुलमर्ग एवेन्यू लद्देवाली में रहते प्रापर्टी कारोबारी जगतार सिंह के घर लुटेरों ने घुसकर उसे बेरहमी से पीटा और 1 लाख नकदी, एटीएम और मोबाइल लेकर फरार हो गए। वारदात के समय जगतार घर में अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। जगतार सिंह के दोस्त राजजीत सिंह ने बताया कि उसने जगतार को फोन किया तो उसने नहीं उठाया। जिसके बाद वह घर पहुंचा और देखा कि वह जगतार सिंह बेसुध पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसे तुरंत गढ़ा स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा उसकी हालत गंभीर है। दोस्त का कहना है कि जगतार के होश में आने के बाद ही कोई जानकारी मिल सकती है। जगतार को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

Jalandhar News: Property कारोबारी को लुटेरों ने घर में घुसकर पीटा, एक लाख और ATM लेकर फरार
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -