Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Sports College में भिड़े खिलाड़ी, 3 नौजवान घायल, कोच पर...

Jalandhar News: Sports College में भिड़े खिलाड़ी, 3 नौजवान घायल, कोच पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: स्पोर्ट्स कॉलेज में छात्रों की झड़प हो गई। इस घटना में 3 छात्र घायल हो गए। वहीं छात्रों ने कॉलेज के कोच सहित अन्य छात्रों पर हमला करने के आरोप लगाए है। घायल छात्र आदिल सहित अन्य स्टूडेंट ने कहा कि वह कॉलेज के छात्र सहित एथलिट के खिलाड़ी भी है। इस दौरान उन्होंने थ्रो गेम के खिलाड़ियों और उनके कोच पर मारपीट के आरोप लगाए है। छात्रों का कहना है कि थ्रो गेम के कोच सरबजीत और खिलाड़ी वतन, सहज, तरनवीर, हरमन उर्फ बिल्ला सहित बाहर से आए नौजवानों ने उन पर हमला किया। आरोप है कि वह पिछली रंजिश निकाल रहे है।

कॉलेज के अंदर ही छात्रों ने युवक पर ईंट से हमला करके घायल कर दिया। आरोप है कि वह प्रेक्टिस करने से रोकने की कोशिश कर रहे है और खुद ग्राउंड पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है, लेकिन उन्होंने कभी आवाज नहीं उठाई थी। बीते दिन देर शाम 7.20 बजे की घटना है। हादसे में अस्पताल में उपचार के दौरान नौजवान की हड्डी टूट गई है। आरोप है कि कोच ने ईंट से हमला किया। पीड़ित के साथी ने कहा कि 15 से अधिक नौजवानों ने उन पर हमला कर दिया।

घटना में 2 सीनियर स्टूडेंट्स से छुड़वाने की कोशिश की और उन पर भी हमला कर दिया गया। इस घटना में दोनों सीनियर स्टूडेंट के सिर पर चोटें आई है और वह घायल हो गए। दोनों घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप है कि दूसरा पक्ष चाहता है कि उनका ग्रुप ही प्रेक्टि्स करें और गेम्स में आगे निकले। इस घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

छात्रों ने कहाकि घटना कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ऐसे में छात्रों ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर कॉलेज प्रशासन द्वारा कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने कहाकि वह स्टेट मेडलिस्ट है। आरोप है कि घटना में कोच का बेटा भी हमले में शामिल है। छात्रों ने पुलिस प्रशासन से भी इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि घटना को लेकर अभी दूसरा पक्ष सामने नहीं आया है और ना ही स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रंबंधक मामले को लेकर सामने आए है। दूसरे पक्ष के सामने आने पर असल कारणों का पता चला पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -