Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhdar News: लॉटरी की दुकान से व्यक्ति की मौत मामले में आया...

Jalandhdar News: लॉटरी की दुकान से व्यक्ति की मौत मामले में आया नया मोड़, सुसाइड नोट बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल में मछली मार्किट में लॉटरी की दुकान के कर्मी ने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अरूण कुमार उर्फ लक्की पुत्र मुलख राज निवासी शहीद बाबूलाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। मृतक ने वालिया की दुकान पर पंखे से लटक कर जीवनलीला समाप्त की है। वहीं मृतक की पत्नी सोनिया ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। घटना स्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नरेद्र थापर ने कहा कि उनकी पार्टी की महिला सोनिया के पति ने आज जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना के दौरान मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है और वायस रिकार्ड भी पुलिस ने कब्जे मे ली है। उन्होंने कहाकि 2 से 4 लोगों से मृतक ने पैसे लिए थे और वह उसे तंग परेशान कर रहे थे। थापर ने कहा कि ब्याज में पैसे लिए हुए थे, ऐसे में किश्त टूटने पर उसे लोग तंग परेशान कर रहे थे। जिससे परेशान होकर व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक की 2 बेटिया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत दे दी है। थाना 1 के प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि अरुण कुमार ने गुलाब देवी रोड पर स्थित दुकान पर पंखा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पत्नी सोनिया ने कहा कि पति ने बेटी के ईलाज के लिए 2 से 4 लोगों से पैसे उधार लिए थे। ऐसे में उक्त लोग पति को काफी तंग परेशान कर रहे थे। देर रात से पति घर से चला गया था और काफी परेशान था। जांच में सामने आया है कि एक लाख रुपए उधार लिए थे। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक ने मरने से पहले परिवार को सुसाइड नोट WhatsApp के जरिए भेजा था। सुसाइड नोट और परिवार के बयान दर्ज कर लिए है। सुसाइड नोट में मृतक में व्यक्तियों के नाम लिखे हुए है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -