Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: इस इलाके में लुटेरों का आतंक, पैदल जा रही महिला...

Punjab News: इस इलाके में लुटेरों का आतंक, पैदल जा रही महिला से बैग छीना, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के अर्बन विहार (दुगरी) इलाके में बाइक और एक्टिवा सवार 5 लुटेरों के गिरोह का आतंक बना हुआ है। यह गिरोह प्रतिदिन लोगों को अपना शिकार बना रहा है। ताजा मामले में गिरोह ने एक महिला को अपना निशाना बनाया। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

इस दौरान साफ देखा जा सकता है कि महिला बाजार से घर का सामान लेकर पैदल वापस लौट रही थी। तभी एक एक्टिवा पर सवार दो युवक उसके पास आकर रुके। एक्टिवा के पीछे बैठे बदमाश ने उतरकर महिला पर झपट्टा मारा और उसकी चुन्नी व बैग छीन लिया। बैग में नकदी, जरूरी सामान और मोबाइल फोन था। वारदात के बाद महिला डरी नहीं बल्कि बहादुरी दिखाते हुए करीब 200 मीटर तक लुटेरों की एक्टिवा के पीछे भागती रही। महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रही एक महिला कार चालक ने हिम्मत दिखाई। कार सवार महिला ने अपनी गाड़ी बदमाशों के पीछे लगा दी। खुद को घिरता देख लुटेरे जान से मारने की धमकी देते हुए तेज रफ्तार में फरार हो गए।

वहीं, अर्बन विहार के निवासियों का आरोप है कि दुगरी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके के लोग धरना देने को मजबूर होंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -