जालंधर, ENS: भार्गव कैंप स्थित कबीर मंदिर के पास लंबे समय से एक व्यक्ति द्वारा किए गए अवैध कब्जे कर घर बना लिया गया था। जिसे नगर निगम ने पंजाब पुलिस की मदद से बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया और इससे इलाके की सड़क से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर कब्जा छुड़वाया। कार्रवाई के बाद संबंधित जगह को कबीर नगर के हवाले कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने निगम की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि अब सड़क बाकी रास्तों की तरह चौड़ी हो जाएगी, जिससे लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि उनकी बिल्डिंग ब्रांच की टीम को शिकायत मिली थी कि इलाके में मंदिर पर किसी व्यक्ति ने कब्जा कर वहां घर बना दिया है, इसी के चलते उन्होंने निगम की टीम को साथ लेकर कार्रवाई की है। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।
