Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: Looks Unisex Salon के पार्किंग कर्मी पर तेजधार हथियारों से...

Jalandhar News: Looks Unisex Salon के पार्किंग कर्मी पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर के चुनमुन चौक के पास स्थित Looks Unisex Salon  के बाहर पार्किंग में काम करने वाले एक कर्मचारी पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जोहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमले की वारदात सैलून के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लोगों की भीड़ को आते देख हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसकी सूचना सैलून कर्मियों ने थाना छह की पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

सैलून में काम करने वाले होशियारपुर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह कई सालों से सैलून में काम कर रहा है। उनके सैलीन के नीचे शराब का ठेका है, जहां अक्सर युवक खुले में शराब पीते है। इस संबंध में उन्होंने ठेके के कारिंदों को कई बार समझाया कि लेकिन वह नहीं मानते हैं।

इसी के चलते उनकी वैले पार्किंग में काम करने वाले राम स्वरूप ने युवकों को मना करने की कोशिश की तो युवक उसके साथ उलझ पड़े और बेरहमी से हमला करने लग पड़े। वह नीचे बचाने के कि भागे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान राम स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और पुलिस को सूचित किया गया।

थाना छह के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि सैलून के बाहर काम करने वाले व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। वह मौके पर पहुंचे तो पता चला घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी न ठेके कारिंदे से और न सैलून के कर्मी से बात हुई है। वह बयान लेने के बाद बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: चाय वाले ने दुकानदार पर बोला हमला, सामान किया तहस-नहस, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के चरणजीतपुरा इलाके से चाय वाले और...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी...

Jalandhar News: चाय वाले ने दुकानदार पर बोला हमला, सामान किया तहस-नहस, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के चरणजीतपुरा इलाके से चाय वाले और एक दुकानदार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।...

Jalandhar News: घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, देखें वीडियो

पीड़ितों ने उच्च अधिकारियों से लगाई इंसाफ की गुहार जालंधरः महानगर के बस्ती बावा खेल इलाके के राजा गार्डन से...

Hoshiarpur News: सब्जी मंडी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में DSP सिटी कुलभूषण का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग...

साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Zolani Tet की हत्या, हमलावरों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

खेल: बॉक्सिंग की दुनिया से एक जरुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके...