Himachal Govt

Himachal Govt
Sportsसाउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Zolani Tet की हत्या, हमलावरों ने...

साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Zolani Tet की हत्या, हमलावरों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल: बॉक्सिंग की दुनिया से एक जरुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके बॉक्सर जोलानी टेट की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 38 साल के टेटे पर यह जानलेवा हमला उस समय हुआ जब वो अपनी कार में बैठे थे। इस घटना से पूरे साउथ अफ्रीका और खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना ईस्टर्न केप के मडांटसाने इलाके की है। जोलानी टेट अपनी कार से घर पहुंचे थे और गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे।

परंतु कभी भी चेहरे पर नकाब पहने हुए दो हथियारबंद बदमाश उनकी कार के पास जैसे पहुंचे और अंधाधुध फायरिंग शुरु हो गई। गोलियां खाने के बाद टेटे का मौके पर ही निधन हो गया। कार में उनके साथ 27 साल की एक महिला भी मौजूद थी। वो इस हमले में बुरी तरह घायल हो गई है फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Read In English : https://encounternews.in/world/former-world-champion-boxer-zolani-tete-shot-dead-in-south-africa-ambush/

2017 और 2019 में डब्लूवीओ बैटमवेट का पहना ताज

हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले की सघन जांच शुरु कर दी है। जोलानी टेटे को बॉक्सिंग रिंग में प्यार से लास्ट बॉर्न कहते हैं। जोलानी टेट का करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने साल 2007 से 2008 तक डब्लूवीएफ फ्लाईवेट वर्ल्ट टाइटल अपने नाम किया था। इसके बाद उनका जलवा कायम रहा है। उन्होंने 2017 और 2019 में डब्ल्यूवीओ बैंटमवेट का ताज भी पहना।

11 सैकेंड में कर दिया नॉकआउट

टेटे का नाम वर्ल्ड टाइटल फाइट के इतिहास में सबसे तेज नॉकआउट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2017 में उन्होंने एक मुकाबले में इतिहास रचते हुए अपने ही देश के बॉक्सर सिबोनिसो गोन्या को सिर्फ 11 सैकेंड में नॉकआउट कर दिया गया था।

उनके करियर में एक ऐसा समय भी आया था। जब साल 2022 में डोपिंग के चलते उन पर चार साल का बैन लगा दिया गया है। यह बैन 29 जुलाई 2026 को खत्म होने वाला था। टेटे अपने सजा पूरी करने के बाद रिंग में एक बार फिर से शानदार वापसी करने की तैयारियों में जान से जुटे हुए थे परंतु किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। वापसी से पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन...

Jalandhar News: घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, देखें वीडियो

पीड़ितों ने उच्च अधिकारियों से लगाई इंसाफ की गुहार जालंधरः महानगर के बस्ती बावा खेल इलाके के राजा गार्डन से...

Hoshiarpur News: सब्जी मंडी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में DSP सिटी कुलभूषण का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी हॉस्पिटल सेफ्टी प्रोग्राम के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन पर्व हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं...