Himachal Govt

Himachal Govt
HoshiarpurHoshiarpur News: सब्जी मंडी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में DSP सिटी...

Hoshiarpur News: सब्जी मंडी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में DSP सिटी कुलभूषण का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में डीएसपी सिटी कुलभूषण का बयान सामने आया है। मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें काम कर रही हैं।

ये था पूरा मामला
जिले के रहीमपुर मंडी में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दाना मंडी में दो गुटों में विवाद हो गया। जहां जमकर ईंट-पत्थर बरसाए गए। वहीं दर्जन भर गोलियां चलाई गई। घटना के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

वारदात दोपहर करीब तीन बजे हुई। बताया जा रहा है कि हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से मनप्रीत सिंह निवासी सैदो पट्टी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनप्रीत कुछ समय पहले ही होशियारपुर जेल से जमानत पर बाहर आया था।

बताया जा रहा है कि 3 गाड़ियों में सवार होकर बदमाश आए थे और आते ही उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस को घटना स्थल पर मैगजीन सहित गोलियों को खोल बरामद हुए है। हालांकि विवाद की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए है। घटना स्थल पर खून बिखरा हुआ भी दिखाई दिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जांच के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: चाय वाले ने दुकानदार पर बोला हमला, सामान किया तहस-नहस, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के चरणजीतपुरा इलाके से चाय वाले और...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन...

Jalandhar News: चाय वाले ने दुकानदार पर बोला हमला, सामान किया तहस-नहस, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के चरणजीतपुरा इलाके से चाय वाले और एक दुकानदार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।...

Jalandhar News: घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, देखें वीडियो

पीड़ितों ने उच्च अधिकारियों से लगाई इंसाफ की गुहार जालंधरः महानगर के बस्ती बावा खेल इलाके के राजा गार्डन से...

साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Zolani Tet की हत्या, हमलावरों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

खेल: बॉक्सिंग की दुनिया से एक जरुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी हॉस्पिटल सेफ्टी प्रोग्राम के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना...