Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: लाखों की लूट की सुलझी गुत्थी, आरोपियों की टूटी टांगे,...

Jalandhar News: लाखों की लूट की सुलझी गुत्थी, आरोपियों की टूटी टांगे, CP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सूर्य एंक्लेव में 5 दिन पहले कारोबारी ललित से 72 लाख की लूट मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सन्नी खौंसला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने बताया कि केस को 24 घंटे से भी कम समय में ट्रैक कर लिया गया था। वहीं इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास निवासी गुरु नानक कालोनी गुरदासपुर, हरदीप उर्फ दीपू निवासी गांव बडाला कपूरथला, साहिल निवासी बटाला गुरदासपुर, राजवीर गिल निवासी मकसूदां, रणजीत सिंह निवासी बटाला और सन्नी खोसला निवासी अमरदास नगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से 72 लाख, 2 कार और 2 मोबाइल बरामद किए है। इस घटना के दौरान पुलिस की गिरफ्त से लुटेरों ने भागने की कोशिश की और वह हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में लुटेरों की टांगे टूट गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं कारोबारी ललित को पुलिस कमिशनर ने चोरी हुए 72 लाख रुपए लौटाए। सीपी ने बताया कि घटना के दौरान आरोपियों ने कारोबारी की कार को टक्कर मारकर ललित की गाड़ी पर हमला किया और उनसे नगदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले रेकी की थी।

इस साजिश का मुख्य आरोपी सन्नी खौंसला और उसका रिश्तेदार (जीजा) हरदीप थे। सीपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी 13 तारीख को घटना स्थल पर आए और सुनसान जगह की जांच की। जिसके बाद आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि इस वारदात में सन्नी खुद घटना स्थल पर मौजूद नहीं था, लेकिन सन्नी ही केस की लेकर देख-रेख कर रहा था। सीपी ने कहाकि आरोपी एक से डेढ माह से वारदात की तैयारी में लगे हुए थे। घटना को अंजाम देन के लिए आरोपियों ने गाड़ी भी हायर की थी। वहीं वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने बटाला के आरोपी को 3 लाख रुपए मुहैया करवाए थे।

वहीं 4 आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद विधिपुर फाटक के पास किसी घर में रुकते है। जहां सन्नी के जीजे ने स्मार्ट प्ले किया और साथियों को कहने लगा कि बैग से 50 लाख रुपए ही निकले है। इस दौरान वह 13-13 लाख रुपए बांट लेते है। वहीं घटना के दौरान आरोपियों ने 12 लाख रुपए कारोबारी के ड्राइवर आरोपी सन्नी खौंसला को दिए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास पर पहले से 6 मामले दर्ज है। वहीं हरदीप, साहिल और राजवीर पर मामले दर्ज है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार महाविद्यालय बंगाणा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी, ऊना के निर्देशानुसार अटल बिहारी...

सिंधु जल समझौते को लेकर भड़के Pak मंत्री Ahsan Iqbal , भारत को दे दिया Ultimatum

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल ने...

Punjab News: भारत भूषण आशू के घर पहुंचे सासंद चन्नी और रंधावा, देखें वीडियो

लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण आशू के...

एसपी ऊना ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगोली में विद्यार्थियों से किया संवाद

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरमेठ, IPS, ने आज...

Punjab News: युवक ने Sanitizer छिड़ककर लड़की को लगाई आग, गंभीर झुलसी, देखें वीडियो

पिता ने एक महीने पहले पुलिस में की थी शिकायत मोहाली: शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। आरोप...

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार महाविद्यालय बंगाणा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी, ऊना के निर्देशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान...

सिंधु जल समझौते को लेकर भड़के Pak मंत्री Ahsan Iqbal , भारत को दे दिया Ultimatum

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल ने अपने देश को चेतावनी देते हुए भारत से अलर्ट रहने...

Punjab News: भारत भूषण आशू के घर पहुंचे सासंद चन्नी और रंधावा, देखें वीडियो

लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण आशू के घर सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और सासंद सुखजिंदर रंधावा पहुंचे।...