Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Agent Sunny Gujral मामले में आया नया मोड़, दूसरे पक्ष...

Jalandhar News: Agent Sunny Gujral मामले में आया नया मोड़, दूसरे पक्ष ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास स्थित गुजराल इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंट के मालिक सन्नी गुजराल के साथ बीते दिन मारपीट की घटना सामने आई थी। जिसके बाद दो दिन पहले उसे विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं इस मामले को लेकर उस समय नया मोड़ सामने आया सामने, जब दूसरे पक्ष द्वारा सन्नी के खिलाफ थाने में दर्ज शिकायत की कॉपी मीडिया के समक्ष रखकर जांच की मांग की गई। पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में सतनाम सिंह पुत्र हरजीत सिंह, निवासी होशियारपुर के रहने वाले शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने बेटे गुरप्रीत को इंग्लैड भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट सन्नी गुजराल से 2023 में संपर्क किया था।

इस दौरान उसने सन्नी से बेटे को इंग्लैंड में वर्क परमिट पर भेजने के लिए 2025 तक कुल 31 लाख रुपए लिए थे, लेकिन अब तक बेटे को विदेश नहीं भेजा है। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि 31 जुलाई 2023 को उसने सन्नी को 50,000 रुपये गूगल पे किए और मेरे बेटे के जरूरी कागजात भी उसे दिए। जिसके बाद 5 अक्टूबर 2023 को उसके खाते में 4,50,000/- रुपये ट्रांसफर किए। फिर दिनांक 10 जनवरी 2024 को 15,00,000/- रुपये ट्रांसफर किए। इसी तरह दिनांक 28 जून 2024 को 8,00,000/- रुपये और दिनांक 20 अगस्त 2024 को 3,00,000/- रुपये ट्रांसफर किए।

पीड़ित ने कहा कि ट्रैवल एजेंट सन्नी द्वारा हमें लगातार भरोसा दिलाया जाता रहा कि आपका काम बन जाएगा। हम लगातार उसी के संपर्क में रहे और उसने बार-बार कहा कि कुछ ही दिनों में आपका काम बन जाएगा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसने मेरे बेटे का वीज़ा नहीं दिलाया। तब हमने उससे कहा कि अगर काम नहीं बनता तो हमारी पूरी रकम वापस कर दे। इस दौरान वह कुछ रिश्तेदारों के साथ उसके दफ्तर गया तो उसने कहा कि वह धीरे-धीरे सभी पैसे वापस कर देगा। जिसके बाद सन्नी ने अप्रैल 2025 में 5,00,000/- और जुलाई 2025 में 5,00,000/- रुपये वापस किए।

लेकिन 21 लाख रुपए अभी भी पेंडिंग है। 21 लाख रुपए वापिस करने के लिए सन्नी ने उनसे कुछ समय लिया तथा गारंटी के तौर पर हमें कुछ चेक भी दिए। पुलिस में दर्ज शिकायत ऐसे में अब जब पैसे वापस करने की बात आई तो उसने साफ़ इनकार कर दिया और कहा कि मैं पैसे वापस नहीं करूंगा, जो करना है कर लो। पीड़ित की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि सन्नी ने उन्हें धमकी दी कि पुलिस मेरा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -