Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: न्यू जवाहर नगर में चोरी के मामले में नेपाली नौकर...

Jalandhar News: न्यू जवाहर नगर में चोरी के मामले में नेपाली नौकर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: न्यू जवाहर नगर में उद्योगपति कपिल मेहता के घर पर चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने नेपाली नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले नेपाली नौकर घर से 6 हजार डॉलर व 60 हजार रुपए चुराकर परिवार के साथ घर से फरार हो गया था। इस मामले को लेकर पीड़ित कपिल ने थाना-6 की पुलिस की पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद अब नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देेत हुए एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि 11 मार्च को आरोपी नेपाली मंगल बहादुर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर से सामान चोरी करके भाग गया था। जब इस बारे में कपिल मेहता को पता लगा तो उन्होंने सीसीटीवी देखकर उन्हें शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने सभी तरफ अलर्ट कर दिया और चेकिंग भी की। रविवार को नेपाली मंगल को दकोहा फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

वो नेपाल भागने की फिराक में था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी से 2826 डॉलर बरामद हुए हैं। रिमांड हासिल करके आगे पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि उद्योगपति कपिल मेहता परिवार के साथ जम्मू गए हुए थे और पीछे से नेपाली ने हाथ साफ कर दिया। कपिल मेहता के अनुसार नेपाली उनके पास पिछले 4 साल से नौकरी कर रहा था और घर पर ही रहता था। फिलहाल पुलिस को आरोपी से पूरा कैश बरामद नहीं हुआ है। इसलिए नेपाली को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -