Himachal Govt
JalandharJalandhar News: दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे के किडनैपिंग की Live फुटेज...

Jalandhar News: दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे के किडनैपिंग की Live फुटेज आई सामने 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर ENS: वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स के अधीन आते इलाके में 4 वर्षीय कुंज की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। जहां आज दोपहर 1ः45 बजे सफेद रंग की एक्टिवा सवार 2 नौजवान बच्चे को लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें एक नौजवान ने मुंह पर मास्क पहना हुआ है, जबकि दूसरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। एक्टिवा सवार नौजवान बच्चे को एक्टिवा के सेंटर में बिठाकर 2ः08 बजे ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा की नंबर प्लेट भी नहीं है। इस घटना को लेकर एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें लैदर कॉप्लेक्स चौकी की पुलिस को दोपहर के समय सूचना मिली थी कि गली में खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे को एक्टिवा सवार 2 नौजवान लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें नौजवान बच्चे को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसे में फुटेज सभी पुलिस चौकिंयों में सर्कुलेट कर दी गई है। ऐसे में उन्होंने लोगों से भी संयम बरतने की अपील की है। एसीपी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दरअसल, लैदर कॉप्लैक्स रोड के साथ लगते मोहल्ले में बच्चे को एक्टिवा सवार नौजवानों द्वारा किडनैप कर लिया गया। घटना को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। वहीं मां का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा गली में खेल रहा था, इस दौरान एक्टिवा सवार 2 नौजवान बच्चे को लेकर फरार हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए गोल्डी ने बताया कि गली में बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चे को एक्टिवा सवार 2 नौजवान राज नगर की ओर लेकर फरार हो गए। पीड़ित मां शानू ने कहाकि उसका बच्चा कुंज गली में खेल रहा था। इस दौरान एक्टिवा सवार 2 नौजवान आए और बच्चे को उठाकर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने कहा कि 1.45 बजे घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद इलाका निवासी एकत्रित हो गए। वहीं पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं घटना को लेकर अन्य बच्चे कृष ने बताया कि एक्टिवा सवार 2 नौजवान उसके दोस्त को उठाकर लेकर गए है। पुलिस ने कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी गई है और शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

संक्रान्ति पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने लिए बाबा बाल जी महाराज के आशीर्वाद

ऊना,सुशील पंडित: आज संक्रान्ति के पावन अवसर पर क्षेत्र के...

बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर युवक का मोबाइल छीना

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा...

Punjab News: श्री गुरु नानक देव जी की शादी की सालगिरह को समर्पित निकाला गया भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

बटाला:  श्री गुरु नानक देव जी का बारात रूपी विशाल नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब...

ऊना ज़िला में 3 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

किसान HP APPP Portal पर घर बैठे कर सकेंगे पंजीकरण एवं टोकन बुक - राजीव शर्मा ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में...

संक्रान्ति पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने लिए बाबा बाल जी महाराज के आशीर्वाद

ऊना,सुशील पंडित: आज संक्रान्ति के पावन अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बाबा बाल जी महाराज...

Jalandhar News: किसानों के रेलवे ट्रैक जाम का असर, शताब्दी सहित कई ट्रेनें रूकी, यात्री परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 5 जिलों में किसान मजदूर मोर्चा द्वारा 'रेल रोको' आंदोलन चलाया गया। इस दौरान किसानों...