JalandharJalandhar News: इंसानियत शर्मसार! 2 माह पहले आए पड़ोसी बच्ची से युवक...

Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार! 2 माह पहले आए पड़ोसी बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके मे इंसानियत शर्मसार करने की घटना सामने आई है, जहां नाबालिग 14 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया गया। इस घटना को लेकर बच्ची ने मां के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल, घटना के बाद बच्ची ने मां को सारी कहानी बताई। पुलिस ने मां के बयानों पर प्रवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने कहाकि बच्ची ने पुलिस को बयान दिए है। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार उन्हें भार्गव कैंप एरिया में आए दो दिन ही हुए थे। ऐसे में बच्ची की दोस्ती पड़ोसी के युवक के साथ हो गई। दोनों युवक-युवती इकट्ठे घूमते फिरते और मस्ती करते थे। एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि एक दिन बच्ची को युवक ने रात 12 बजे घर बुला लिया।

बच्ची घर में परिजनों को बताए बिना पड़ोसी युवक के घर चली गई। एसीपी के कहा कि जहां युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची के बयानों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद और कोर्ट में दिए जाने वाले बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने कहाकि युवक को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द युवक को काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ABVP के नेता समेत 4 गिरफ्तार

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में साढ़े 15 साल की...

रसगुल्ला समझकर चबाया देसी बम, मुंह में हुआ विस्फोट; युवक की मौत

डिंडोरीः मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक हैरान...

Jalandhar News: 4 रुपए किलो दूध के दाम बढ़ने पर ग्राहक परेशान, रखी ये मांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब की प्रमुख डेयरी कंपनी वेरका ने...

Punjab News: समोसे की दुकान पर गुंडागर्दी, 25 युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः जिले में 25 से 30 अज्ञात...

होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ABVP के नेता समेत 4 गिरफ्तार

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में साढ़े 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने का...

रसगुल्ला समझकर चबाया देसी बम, मुंह में हुआ विस्फोट; युवक की मौत

डिंडोरीः मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक हैरान करने वाली घटना में रसगुल्ले जैसा दिखने वाला देसी बम...

Jalandhar News: 4 रुपए किलो दूध के दाम बढ़ने पर ग्राहक परेशान, रखी ये मांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब की प्रमुख डेयरी कंपनी वेरका ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पंजाब स्टेट...

न्यूड फोटो के बदले पाकिस्तानी एजेंट को IAF की युद्ध योजनाएं बेचता रहा विंग कमांडर, चार्जशीट में खुलासा

चंडीगढ़ः भारतीय वायुसेना (IAF) का एक विंग कमांडर कथित तौर पर न्यूड फोटो के बदले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से...