लखीमपुर-खीरीः आज सुबह करीब 7.30 बजे मैजिक वाहन और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। सभी मैजिक वाहन में सवार थे। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
View this post on Instagram
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। इसे बहराइच से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक का अगला हिस्सा पिचक गया और इसमें बैठे लोगों के सिर फट गए। एक शख्स का पूरा चेहरा ही फट गया। लोग सीट के बीच में ही फंस गए। 2 लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Read in English: Ten Killed in Tragic Head-On Collision in Uttar Pradesh’s Lakhimpur Kheri
जानकारी देते खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक (UP 14 HT 5176) बरेली के नगला फरीदपुर निवासी शेर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। शेर सिंह ट्रक के दूसरे ओनर हैं। ट्रक पर गाजियाबाद की नंबर प्लेट है। ट्रक में धान की पॉलिश की बोरियां लदी हुई हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले 10 लोगों में 9 की पहचान हो गई है। इनमें दो सगे भाइयों पवन (23) और सोहन (21) पुत्र संतोष शामिल हैं। वह बहराइच के मूर्तिहा गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा अदनान (15) पुत्र वकील निवासी सिसैया गांव धौरहरा-खीरी की भी जान चली गई। पप्पू (18) पुत्र दूलन निवासी देवदत्तपुर थाना खैरी घाट (बहराइच), शहजाद (35) पुत्र छोटेलाल निवासी ककरहा मूर्तिहा (बहराइच) और जुलेखा (55) पत्नी स्व. हबीब धौरहरा (खीरी) शामिल है। एक मृतक की पहचान की जा रही है।

