Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: बॉर्डर पर ट्रैक्टर व ट्रालियां लेने गए किसानों का सामान...

Jalandhar News: बॉर्डर पर ट्रैक्टर व ट्रालियां लेने गए किसानों का सामान चोरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

3 ट्रैक्टर ट्रालियां हुई बरामद, कई अभी भी लापता, 101 किसान हिरासत में

जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस की और शंभू और खनौर बॉर्डर पर बैठे किसानों को उठा दिया गया है और शंभू व खनौरी बॉर्डर को खाली करके फिर से चालू करवा दिया गया है। दूसरी ओर शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसानों का पड़ा सामान चोरी होने की घटना सामने आ रही है। किसानों का कहना है कि पुलिस द्वारा उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हाईवे से हटा कर खेतों में दूर छोड़ दिया गया। बीते दिन जब जालंधर के किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, कीमती सामान लेने के लिए शंभू बॉर्डर पर गए तो हैरान हो गए। किसानों का कहना हैकि उनकी काफी ट्रॉलियां मौके से गायब थीं।

जिसके बाद किसान जत्थेबंदियों के सदस्य आसपास के गांवों में उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता ने कहा कि एकदम से ही किसानों पर कार्रवाई निंदनीय है। पंजाब सरकार ने जो किया गलत है। क्योंकि किसान साथियों का सामान इस तरह से उठा कर फेंका कि अब मिल नहीं रहा है। अगर सामान हटाना ही था तो कम से कम उसे हिफाजत से रखते। उनकी जत्थेबंदी की ट्रॉलियां नहीं मिल रही हैं। लंगर के लिए काफी राशन शंभू बॉर्डर पर पड़ा हुआ था, 8 सिलेंडर गायब हैं। यहां तक कि एसी व पंखे भी लोगों ने चुरा लिए। इसके साथ ही काफी ऐसा कीमती सामान है, जिसके बारे में पता नहीं चल रहा है।

किसान नेता ने कहा कि अभी भी 101 किसानों को पुलिस ने 14 दिन के लिए हिरासत में रखा हुआ है। इसी के चलते बीते दिन मीटिंग को रद्द करने का फैसला किया गया। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक उनके किसानों को पुलिस नहीं छोड़ती, तब तक वह बैठक में शामिल नहीं होंगे। किसानों ने कहा कि जालंधर से लोहे की चादरें और एंगल तक गए थे। उनकी जानकारी भी नहीं है कि कहां पर पड़े हैं। कुछ लोगों ने बताया कि उनका सामान जैसे ही पुलिस ने उखाड़ना शुरू किया तो काफी लोगों ने खाली जगहों से उठा लिया। हालांकि दूसरी ओर अमृतसर के किसानों की 3 ट्रैक्टर ट्रॉलिया बरामद हो गई है।

किसानों ने कहा कि उन्होंने बिना पुलिस के सहयोग से शंभू बॉर्डर से चोरी हुई 3 ट्रालियों बरामद कर ली है। किसानों का कहना है कि जब पुलिस ने शंभू पर खड़ी ट्रालियों को अपने कब्जे में लेकर अपने यार्ड में रख लिया था तो ये ट्रालियां चोरी कैसे हुई, अभी तो 3 ट्रालियों बरामद हुई हैं, किसानों की और बहुत ट्रालियां लापता है। दूसरी ओर जालंधर कैंट के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को उपचार के लिए पुलिस लेकर आई हुई है, जहां किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के पास 2 सेवादार मौजूद हैं, जो हर समय उनकी देखभाल कर रहे हैं। पुलिस की तरह से पुरी सुरक्षा में डल्लेवाल को रखा हुआ है। इस परेशानी के कारण लोगों को काफी दिक्कत आ रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -