Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News : CM Mann की “शुकराना यात्रा” के संबंध में कड़े...

Jalandhar News : CM Mann की “शुकराना यात्रा” के संबंध में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के निर्देश जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ens) : मुख्यमंत्री पंजाब की आगामी “शुकराना यात्रा” के मद्देनज़र सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा एवं तैयारियों का जायजा लेते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विरक की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान सुरक्षा योजना, रूट सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने संबंधी विस्तृत चर्चा की गई। एस.एस.पी. द्वारा यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की 24 घंटे तैनाती, रूट की एंटी-सबोटाज चेकिंग तथा पूरे रूट पर मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त, हाई-टेक चेक प्वाइंट्स के माध्यम से सख्त निगरानी रखने तथा किसी भी शरारती या समाज विरोधी तत्व के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। दोपहिया वाहनों की विशेष चेकिंग मुहिम चलाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस को कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारू एवं बिना बाधा जारी रखने हेतु विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाने तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त जारी रखने, भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश भी जारी किये गए। बैठक में एसपी वनीत आहलावत , एस.पी , मुकेश कुमार, एसपी मनजीत कौर सहित डी.एस.पी और एस.एच.ओ तथा अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -