नकोदरः जालंधर ग्रामीण के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सदर नकोदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने चक कलां और चक वनाल गांवों के इलाकों में अवैध खनन के खिलाफ एक ऑपरेशन चलाया। जिसमें सदर नकोदर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 303 और माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत दो मामले दर्ज किए गए। जिसमें 2 पोकलेन मशीनें, 2 टिप्पर, 1 ट्रैक्टर, 1 स्क्रैपर-लेवलर, 1 लोडर-शवेल और 1 जेसीबी मशीन बरामद की गई।
दूसरे मामले में महमूदपुर तहसील नकोदर के निवासी और प्रताप सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह उर्फ गेरा को गिरफ्तार किया गया। जिससे 1 जेसीबी मशीन, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 टिप्पर बरामद किए गए। जालंधर ग्रामीण पुलिस अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और संबंधित गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। दोनों मामलों में आगे की जांच और जरूरी कानूनी प्रक्रिया चल रही है। नकोदर पुलिस द्वारा चलाया यह एक बड़ा ऑपरेशन है, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले भारी मात्रा में उपकरण जब्त किए गए है।