जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्रारा बल्टन पार्क में स्थित सुरजीत हाकी स्टेडियम का दौरा किया गया। इस टूर्नामेंट के सभी लीग-स्टेज मुकाबले 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम बरल्टन पार्क स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे।
View this post on Instagram
सीए मान ने होने वाले चैंपियनशिप से पहले स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्य और तैयारियों का निरीक्षण किया। स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए नवीनीकरण किया जा रहा है। चैंपियनशिप का उद्घाटन 27 अक्टूबर को होना है। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, हॉकी पंजाब के प्रधान एवं जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली और जालंधर के मेयर वनीत धीर भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने आयोजन से पहले स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस हॉकी टूर्नामेंट को लेकर स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री और उनके साथ पहुंचे नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान वहां से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के इस दौरे को आगामी चैंपियनशिप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
जानकारी देते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि सीएम मान के अगुवाई में पहली बार Asian Hockey Championship होने जा रही है। जो शहर वासियों के लिये बढ़ी खुशी की बात है। Championship में खेले जाने वाले कुछ मैच जालंधर और कुछ मोहाली में खेले जाएंगा। सीएम मान ने कहा कि खेलों के लिये कोई फंड की कमी नहीं है।
