Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: तेज रफ्तार Swift और Tractor की टक्कर में गाड़ी के...

Jalandhar News: तेज रफ्तार Swift और Tractor की टक्कर में गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कपूरथला चौक पर देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे और हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कार की हालत देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। चश्मदीद करनैल सिंह और बघेल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अपनी सही दिशा में मुड़ रही थी, तभी पीछे से बेहद तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार सड़क पर ही घूम गई और ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार में तीन से चार युवक सवार थे, जो पूरी तरह नशे की हालत में थे। हादसे के तुरंत बाद वे अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों ने यह आशंका जताई है कि कार का नंबर या उसके दस्तावेज संदिग्ध हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से युवक गाड़ी छोड़कर भागे, उससे यह प्रतीत होता है कि वे पुलिस कार्रवाई या किसी कानूनी पचड़े से बचना चाहते थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि युवकों के चलने के तरीके और व्यवहार से साफ झलक रहा था कि वे नशे में धुत थे। फिलहाल कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी है, जिससे यातायात में भी बाधा आ रही है। घटनास्थल पर मौजूद बघेल सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र दुर्घटनाओं के प्रति काफी संवेदनशील है। यहां अक्सर गाड़ियां बहुत तेज रफ्तार में निकलती हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि इस सड़क पर गति सीमा को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जल्द से जल्द सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया जाए।

वहीं, प्रत्यक्षदर्शी चरणजीत सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली अपनी सही साइड पर जा रही थी और पीछे से आ रही स्विफ्ट कार का चालक नशे में इतना धुत था कि वह ब्रेक तक नहीं लगा पाया। चरणजीत के अनुसार, जब उन्होंने और अन्य लोगों ने कार सवार युवक को बाहर निकालने की कोशिश की, तो मदद करने के बावजूद वह युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। बताया जा रहा है कि कार सवार अमृतसर का रहने वाला है और वह अपने घर की ओर जा रहा था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -