Himachal Govt
JalandharJalandhar News: UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू, AAP का प्रदर्शन, PM Modi...

Jalandhar News: UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू, AAP का प्रदर्शन, PM Modi का फूंका पुतला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: आप पार्टी ने मोदी सरकार द्वारा यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए गए अतिरिक्त शुल्क के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, UPI के माध्यम से होने वाले कुछ बड़े व्यावसायिक लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत Merchant Discount Rate (MDR) लागू करने की घोषणा के परिणामस्वरूप राजनीतिक विरोध उत्पन्न हो गया है। इस विरोध प्रदर्शन के तहत आप पार्टी आज सड़कों पर उतरी और उन्होंने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन रोष जाहिर किया। जिसके बाद UPI पर 0.4 प्रतिशत MDR के विरोध में आप पार्टी द्वारा पीएम मोदी का पुतला फूंका गया। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक पवन टीनू ने कहाकि केंद्र सरकार ने पहले लोगों को डिजीटल ट्राजैक्शन के लिए मजबूर किया। इस दौरान उन्होंने बैंकों को हिदायतें दी गई।

जिसके बाद अब लोगों को ऑनलाइन ट्राजैक्शन की आदत पड़ गई तो अब उस पर टैक्स लगाया जा रहा है। पवन टीनू ने कहा कि यह सरासर लूट है। केंद्र सरकार अपने बड़े व्यापारियों को फायदा देने के लिए नियम लागू किया है। ऐसे में छोटे व्यापारियों को इसका नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी अब ऑनलाइन ट्राजैक्शन करने के लिए मजबूर हो गए है। ऐसे में दुकानदार अब धरने नहीं लगा सकते, जिसके कारण आप पार्टी व्यापारियों के हित में प्रदर्शन कर रही है। टीनू ने कहा कि इंटरनेशनल अमेरिकन कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह नियम लागू किया जा रहा है।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन के पंजाब दौरे पर कहा कि उन्हें अभी पंजाब में दौरा पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि पंजाब वासी काफी खुश है, जहां पंजाब सरकार ने नशे पर सख्त कार्रवाई की है, लोगों को बिजली मुफ्त दी जा रही है, स्मार्ट स्कूल दिए गए है। ऐसे में नीतिन नबीन को बिहार और गुजरात की ओर ध्यान देने की जरूरत है। गुजरात में सबसे ज्याधा नशा है और हरियाणा में सबसे ज्यादा नशा है। वहीं एनसीबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 73 राज्य में नशे ज्यादा बिक रहा है। वहीं बार्डर स्टेट में नशा मिल रहा है और बार्डर स्टेट केंद्र के अधीन है।

उन्होंने कहा कि सरहदी सूबे में भाजपा फेल साबित हुई है और उनकी एजेंसी फेल साबित हुई है। दरअसल, National Payments Corporation of India (NPCI) के नए ढांचे के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ Person-to-Merchant (P2M) UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू किया जाएगा। ₹75,000 या उससे अधिक के लेनदेन के लिए यह शुल्क अधिकतम ₹300 तक सीमित रहेगा। हालांकि, Person-to-Person UPI लेनदेन और ₹2,000 तक के कई व्यावसायिक लेनदेन निःशुल्क बने रहेंगे। इस कार्यक्रम में जालंधर नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी वनीत धीर, जिला अध्यक्ष अमृतपाल, आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी पवन कुमार टीनू, जालंधर कैंट प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा सहित आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: आप और भाजपा कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब को नशामुक्त बनाने और राज्य की राजनीति...

बड़ी खबरः नमाज के दौरान पुलिस लाइंस में धमाका, 15 की मौत, मस्जिद क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

कोहाटः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में शुक्रवार...

लापता नौजवान शव बरामद मामले में पुलिस ने किया खुलासा, एक महीने बाद होनी थी शादी

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट से...

Punjab News: ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, धड़ से अलग हुआ शरीर

फतेहगढ़ साहिबः खमाणो में रेलवे पुलिस मोरिंडा ने न्यू...

तकनीकी प्रदर्शनी केंद्र सेवाखेड़ी पानीपत में आलू के अच्छे बीजों की बिक्री शुरू

चंडीगढ़: हरियाणा के उद्यान विभाग द्वारा स्थापित पानीपत स्थित...

Punjab News: आप और भाजपा कार्यकर्ता हुए आमने-सामने, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब को नशामुक्त बनाने और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के मकसद से भारतीय जनता...

बड़ी खबरः नमाज के दौरान पुलिस लाइंस में धमाका, 15 की मौत, मस्जिद क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

कोहाटः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान ओल्ड पुलिस लाइंस के पास धमाका...

लापता नौजवान शव बरामद मामले में पुलिस ने किया खुलासा, एक महीने बाद होनी थी शादी

नई दिल्लीः दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट से 6 सितंबर को लापता हुए सरिता विहार निवासी 31 वर्षीय...

Punjab News: ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, धड़ से अलग हुआ शरीर

फतेहगढ़ साहिबः खमाणो में रेलवे पुलिस मोरिंडा ने न्यू लुधियाना-चंडीगढ़ रेलवे लाइन पर कटा हुआ शव बरामद हुआ। जहां...