चंडीगढ़: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर की अध्यक्षता में भिवानी में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में 13 परिवादों की सुनवाई की गई, जिनमें से 9 का मौके पर ही निपटारा किया गया।
मंत्री ने अधिकारियों को नागरिकों की बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें।
बैठक में पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाने, बिजली मीटर लगाने तथा जमीन की तकसीम से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सोलर सिस्टम से संबंधित एक मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी से बिजली बिल की भरपाई करवाने के निर्देश दिए गए। वहीं बिजली बिल के एक अन्य मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया।