Himachal Govt
Haryana Govtअम्बाला-शाहबाद क्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर साईलो गोदाम का प्रस्ताव तैयार

अम्बाला-शाहबाद क्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर साईलो गोदाम का प्रस्ताव तैयार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ: सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल कौशिक ने कहा कि अम्बाला शाहबाद बेल्ट पर किसानों के अनाज भण्डारण सुविधा के लिए 100 एकड़ भूखण्ड पर स्टील साईलो गोदाम का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे जल्द ही क्रियान्वित किया जाएगा। इसके अलावा यमुनानगर में भी साईलो गोदाम का कार्य निर्माणाधीन है जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है।

सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल कौशिक ने हरियाणा राज्य वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की प्रगति की समीक्षा की। साईलो गोदामों में अनाज नवीनतम तकनीकी से भण्डारण किया जाता है जो पूर्ण रूप से सुरक्षित रहता है। इसलिए सरकार द्वारा साईलो गोदाम बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। किसानों का अधिक से अधिक अनाज लम्बे समय तक सुरक्षित रहे। इसके लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे प्रदेश के गोदामों का पाक्षिक एवं मासिक निरीक्षण सुनिश्चित करें ताकि अनाज को सुरक्षित रखा जा सके और एक भी दाना खराब न हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान केन्द्रीय पूल में अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक अनाज भेजने का कार्य करता है।

कौशिक ने बताया कि निगम द्वारा गत वर्ष प्रदेश की 86 मण्डियों के माध्यम से 10.32 लाख मीट्रिक टन धान की एमएसपी पर खरीद की गई। इसके अलावा पिछले सालों में बाजरा एवं गेहूं की भी खरीद की गई। उन्होंने बताया कि 124 स्थलों पर 28.30 लाख एमटी क्षमता के गोदामों में अनाज का भण्डारण किया जा रहा है। इसमें 19.15 लाख एमटी निगम के गोदाम तथा 5.45 लाख एमटी प्राईवेट गोदाम शामिल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Harbhajan Singh ETO ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ....

समीर दत्ता ने RTO के रुप में पदभार संभाला 

ऊना,सुशील पंडित: ऊना RTO ऑफिस में MVI के पद...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित गिरोह का मुख्य संचालक गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये...

मुकाबले बच्चों में रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं – Rajesh Nagar

चंडीगढ़: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों...

Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने 25 सितंबर को मनाए जा रहे श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की चल...

Harbhajan Singh ETO ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भवन में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर...

समीर दत्ता ने RTO के रुप में पदभार संभाला 

ऊना,सुशील पंडित: ऊना RTO ऑफिस में MVI के पद पर लगातार अपनी सेवाएं देते हुए आज समीर दत्ता ने...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित गिरोह का मुख्य संचालक गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा...