Himachal Govt
Haryana Govtकृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क के यमुनानगर-रादौर खंड के...

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क के यमुनानगर-रादौर खंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं रादौर विधायक श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड के यमुनानगर-रादौर खंड के निर्माण एवं सुधार कार्य का शुभारंभ किया। करीब 27 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 12 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

परियोजना के तहत सड़क के विभिन्न हिस्सों में री-कारपेटिंग, सड़क सतह का सुधार तथा आवश्यक सड़क ढांचे को बेहतर बनाने के कार्य किए जाएंगे। यमुनानगर क्षेत्र में अलीपुरा गांव से जोड़िया नाका तक सड़क की री-कारपेटिंग तथा दामला गांव में री-कारपेटिंग के साथ डिवाइडर का निर्माण भी परियोजना में शामिल है।

कृषि मंत्री ने कहा कि यमुनानगर-रादौर मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर लंबे समय से यातायात का दबाव बढ़ा है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क के पुनर्निर्माण और सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। क्षेत्र के लोगों की ओर से भी सड़क की स्थिति में सुधार की मांग लगातार उठाई जा रही थी।

कृषि मंत्री ने बताया कि रादौर विधानसभा क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हाल के दिनों में कई परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। इससे पहले सरस्वती नगर से रादौर और ऊंचा चांदना-रादौर मार्ग पर करीब 17.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का कार्य भी पीडब्ल्यूडी द्वारा शुरू किया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 8.14 करोड़ रुपये है। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से इस सड़क की खस्ता हालत में सुधार की मांग की जा रही थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों का लिया जायजा

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने अधिकारियों को दिए सख्त...

Harbhajan Singh ETO ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ....

समीर दत्ता ने RTO के रुप में पदभार संभाला 

ऊना,सुशील पंडित: ऊना RTO ऑफिस में MVI के पद...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित गिरोह का मुख्य संचालक गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये...

मुकाबले बच्चों में रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं – Rajesh Nagar

चंडीगढ़: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों...

Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की तैयारियों का लिया जायजा

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश जालंधर: डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने 25 सितंबर को मनाए...

Harbhajan Singh ETO ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भवन में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर...

समीर दत्ता ने RTO के रुप में पदभार संभाला 

ऊना,सुशील पंडित: ऊना RTO ऑफिस में MVI के पद पर लगातार अपनी सेवाएं देते हुए आज समीर दत्ता ने...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित गिरोह का मुख्य संचालक गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर: जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा...